Date: 19-05-2024 Sunday ABOUT US Contact Us

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ऋषिकेश पहुंचे विराट-अनुष्का, दयानंद गिरि आश्रम का किया दर्शन

31-01-2023 15:50:36 IST

न्यूज़ 4 डेस्क, न्यूज़ 4 डेस्क
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे। वहां उन्होंने दयानंद गिरि आश्रम में दर्शन किए। इस दौरे से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अनुष्का और विराट साथ में पूजा करते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे, साथ में भंडारे का आयोजन भी करेंगे।
 
भारत का स्टार कपल विरुष्का पिछले महीने भी भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन गए थे। वहां दोनों ने बाबा नीम करोली की समाधि के दर्शन किए थे और ध्यान भी लगाया था। कोहली-अनुष्का की बाबा नीम करोली महाराज के प्रति काफी श्रद्धा है।


Disclaimer:

Tags: