Date: 07-05-2024 Tuesday ABOUT US Contact Us

अब चुनाव नहीं लड़ेंगे लड़ेंगे येदियुरप्पा, लेकिन सक्रीय राजनीति रहेगी जारी 
 

31-01-2023 15:56:22 IST

न्यूज़ 4 डेस्क, न्यूज़ 4 डेस्क
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को चुनावी राजनीति से हटने का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही भविष्य में उनकी कोई चुनाव लड़ने की इच्छा है। येदियुरप्पा ने कहा- मैं अभी 80 साल का हूं। मैं चुनाव नहीं लड़ सकता। हालांकि, बाद में उन्होंने साफ किया कि वह सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे।
 
बता दें कि राज्य नें मई तक चुनाव होना है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, पार्टी में येदियुरप्पा की अहमियत बढ़ रही है। वे पार्टी के केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य भी हैं। लिंगायत समुदाय का सपोर्ट उनके साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा लक्ष्य 2024 में मोदी सरकार को सत्ता में वापस लाना है।
 
बेटे को राजनीति में उतारना चाहते हैं येदियुरप्पा
माना जा रहा है कि येदियुरप्पा अपने बेटे बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक की राजनीति में उतारना चाहते हैं। उन्होंने पहले घोषणा की थी कि विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जिसका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। बाद में उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर अंतिम फैसला लेगी।


Disclaimer:

Tags: