Date: 19-05-2024 Sunday
ABOUT US
Contact Us
News4
News4 - साहस सच दिखाने की।
बिग न्यूज़
ख़बरों में इंडिया
राज्य
बिहार
दिल्ली
जम्मू एंड कश्मीर
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल
राजधानी
रांची
कोलकाता
भोपाल
कश्मीर
क्राइम
सियासत
स्पोर्ट्स
फुटबॉल
क्रिकेट
अनंत खबर
टेनिस
ओलिंपिक 2020
अन्य
ग्लोबल न्यूज़
बिज़नेस
मोबाइल्स एंड गैजेट्स
खबरें
प्रॉपर्टी
इंटरटेनमेंट
फ़िल्मी खबरें
वेब स्टोरीज़
न्यूज़4 TV
फोटो गैलरी
फीचर कार्नर
शुभ यात्रा
करियर & एजुकेशन
धर्म यात्रा
लाइफस्टाइल & टेक्नोलॉजी
हेल्थ
देश
न्यूज़ 4 स्पेशल
सीधी बात
सम्पादकीय
जनता करे सवाल
जिंदगी Live
दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का उद्धघाटन 5 जनवरी को
03-01-2023 17:21:23 IST
न्यूज़ 4 डेस्क, न्यूज़ 4 डेस्क
रांची ||
भगवान् बिरसा मुंडा के नाम पर ओडिशा के राउरकेला में बना दुनिया का सबसे विशाल हॉकी स्टेडियम आगामी 13 जनवरी से वर्ल्ड कप हॉकी के मुकाबलों के लिए तैयार है। इसके पहले 5 जनवरी को जब इस स्टेडियम का विधिवत उद्घाटन होगा। स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर यहां हॉकी का पहला मैच झारखंड और ओडिशा की जूनियर पुरुष टीम के बीच खेला जाएगा।
भगवान् बिरसा मुंडा पर रखा गया है स्टेडियम का नाम
इस स्टेडियम का नामकरण देश के महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया गया है। बिरसा मुंडा की जन्मभूमि और कर्मक्षेत्र झारखंड है। लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके उलगुलान (क्रांति) की चेतना देश के कई हिस्सों में फैली थी। जनजातीय समाज में उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। राउरकेला में निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम उन्हीं की पावन स्मृतियों को समर्पित है।
15 एकड़ में फैला दुनिया का पहला इको फ्रेंडली स्टेडियम
15 एकड़ में फैला यह स्टेडियम दुनिया का पहला इको फ्रेंडली हॉकी स्टेडियम है। स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 27 हजार है। खासियत यह है कि यहां हर सीट की बनावट ऐसी है कि दर्शक दुनिया के किसी भी स्टेडियम के मुकाबले मैदान के ज्यादा करीब होंगे। स्टेडियम में प्रैक्टिस पिच और चेंजिंग रूम को जोड़ने के लिए टनल बनाई गई है। फिटनेस सेंटर, रिकवरी केंद्र और पिच के पास हाइड्रोथेरेपी पूल बनाया गया है।
300 करोड़ की लागत से बना स्टेडियम
इससे जुड़े दो होटल हैं, जहां वर्ल्ड कप हॉकी में भाग लेने पहुंचने वाले देश-विदेश के खिलाड़ी ठहरेंगे। स्टेडियम को भूकंप रोधी है। स्टेडियम को मौसम के अनुकूल रखने के लिए 250 एचपी डक्टबल एसी यूनिट लगाई गई है। करीब 300 करोड़ की लागत से बने इस स्टेडियम का डिजाइन बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के इंजीनियरों ने तैयार किया है।
13 जनवरी को होगा हॉकी वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला
वर्ल्ड कप हॉकी मुकाबले का पहला मैच इस स्टेडियम में 13 जनवरी भारत और स्पेन के साथ संध्या बजे होगा। विश्व कप के सभी मैच ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होने हैं। इस प्रतियोगिता में 16 देशों के बीच कुल 44 मैच खेले जाएंगे। इनमें से 20 मैच बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में खेले जाएंगे।
Disclaimer:
Tags:
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर के कदमा में दो गुटों में विवाद के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा भी बंद किया गया
#
नहीं रहे सरना धर्मगुरु डॉ प्रवीण उरांव
#
एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस से रहे सावधान
: भारत में हुई दो मौतें
#
लैंड फॉर जॉब स्कैम :
लालू की तीन बेटियों के अलावा तेजस्वी के घर सहित करीबियों के 15 ठिकानों पर ED की रेड
#
रामगढ उपचुनाव में हेमंत सरकार को लगा बड़ा झटका, NDA को मिली बड़ी जीत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीजा धोखाधड़ी के आरोप में केन्याई नागरिक गिरफ्तार
#
500 से ज्यादा कोरोना के मामले हुए तो फिर से लगेगा कर्फ्यू
#
दिल्ली में 28 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ी कोरोना के प्रतिबंधों में छूट
#
झारखंड में आज से सोमवार सुबह 6 बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन
#
केंद्र नहीं दे सकती कोरोना पीड़ितों को 4 लाख रुपये का मुआवजा
Welcome, Login to your account.
Forget password?
Remember me
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.