Date: 07-05-2024 Tuesday ABOUT US Contact Us

बिहार में शीतलहर का सितम, जीरो विजिबिलिटी ऑरेंज अलर्ट

03-01-2023 17:41:03 IST

न्यूज़ 4 डेस्क, न्यूज़ 4 डेस्क
पटना || बिहार में सर्दी का सितम लगातार जारी है।  राजधानी पटना सहित भागलपुर, मुजफ्फरपुर और कई जिलों में आज सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।  सुबह के समय के राज्य के ज्यादातर जिलों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही, वहीं दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड ने आम से लेकर खास सभी लोगों की परेशानियों में इजाफा कर दिया है।  सूबे में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है जबकि, रात का तापमान सामान्य के आस पास रह रहा है।  
 
ऑरेंज अलर्ट जारी, 7 तक स्कूलों की छुट्टी
पछुआ हवा में ठंड और कोहरे की वजह से गलन का एहसास हो रहा है।  पिछले 24 घंटे में जहां न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि देखने को मिला वहीं अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।  हवा की रफ्तार इस दौरान करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे रही।  सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 16 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  राजधानी पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री, पूर्णिया में 7 डिग्री, भागलपुर में 6 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।  मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के ऊपर अभी चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है वहीं ठंड में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए में राज्य 7 जनवरी तक स्कूल को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। 


Disclaimer:

Tags: