Date: 08-05-2024 Wednesday ABOUT US Contact Us

नहीं रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी नेता शरद यादव

13-01-2023 13:35:59 IST

न्यूज़ 4 डेस्क, न्यूज़ 4 डेस्क
पटना || पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके शरद यादव का निधन गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ। शरद यादव अटल बिहारी वाजपेई सरकार में केंद्रीय मंत्री थे।
बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को दुखी कर गया है. उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था. लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 
इस महान नेता ने अपने कई दशक की राजनीति में काफी कुछ देखा है। बिहार में लालू राज के चश्मदीद रहे थे। शरद यादव ने जेडीयू को जमीन पर मजबूत किया था और कई अहम राजनीतिक घटनाओं में एक सक्रिय भूमिका निभाने वाले रहे। शरद यादव की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका जन्म 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक गांव में हुआ था।


Disclaimer:

Tags: